­

Monday, June 14, 2021

तेंदुए ने झपट्टा मारा तो दोनों पंजे पकड़कर भिड़ा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा की बच गई जान

loading...
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित विकास खंड चौपाल की झिकनीपुल पंचायत में इन दिनों तेंदुए की दहशत है। बार-बार तेंदुए दिखने से दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का सुबह शाम घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। तेंदुए ने एक युवक पर अचानक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

बतौर रिपोर्ट्स, झिकनीपुल पंचायत के जुरू नाला में राजस्थान निवासी 18 वर्षीय विष्णु पुत्र बद्री लाल पंडित जड़ाना में कमल कपाईक के घर में मिस्त्री का काम कर रहा है। इस दौरान घर जाते हुए तेंदुए ने अचानक जुरू नाला के पास उस पर हमला कर दिया।

तेंदुए ने युवक पर छलांग लगा दी, छलांग लगाते ही युवक ने उसके दोनों पंजे पकड़ लिए जिस कारण तेंदुआ युवक की गर्दन पर वार नहीं कर सका। तेंदुए के हमले से युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच सड़क में सामने से वाहन आता देख तेंदुआ घबरा कर सड़क से नीचे कूद गया। जिस कारण युवक की जान बच गई।

इस छीनाझपटी में युवक के पेट पर दो नाखून लग गए। साथ ही सड़क पर नीचे गिरने की वजह से युवक को अंदरुनी चोटें भी आई हैं। घबराया युवक जैसे तैसे कमल कपाईक के घर पहुंचा। उसने कमल कपाईक व अपने साथियों को आप बीती बताई। वह लोग उसे सिविल अस्पताल नेरवा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top