1. सपने में सांप या फिर सांप का बिल देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है। माना जाता है कि इससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन अगर सपने में अगर सांप आपके पीछे भाग रहा हो और आपको भय लगे तो यह शुभ नहीं माना जाता है।
2. यदि आप सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखते हैं तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत होता है।
इससे आपको भविष्य में अधिक धन लाभ हो सकता है।
3. सपने में प्रसन्नचित्र मुद्रा में नृत्य करती हुई स्त्री या कन्या देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द ही आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
4. सपने में स्वयं को किसी वृक्ष या ऊंचे स्थान पर चढ़ते हुए देखना सफलता प्राप्ति का संकेत माना जाता है। ऐसा स्वप्न आने पर आपको अपने करियर को ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
5. सपने में कमल का फूल देखना स्वयं मां लक्ष्मी के दर्शन करने के समान माना जाता है।
6. इसके अलावा सपने में किसी धार्मिक स्थल या फिर देवी देवता के दर्शन किए हैं तो यह सपना भी आपको सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करने वाला होता है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment