­

Friday, June 18, 2021

हिमाचल: सप्लाई काटते समय बिलजी के पोल से चिपका लाइनमैन, हुआ कुछ ऐसा की बच गई जान

loading...

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते रामपुर बुशहर के खनेरी में एक बिजली कर्मी को पोल पर कंरट लग गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में वह बाल बाल बचा। लेकिन अस्पताल ले जाने तक वह अचेत हो गया। उक्त कर्मी का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल गुरुवार दोपहर को खनेरी में लाइनमैन जियालाल अपने अन्य कर्मी के साथ पोल पर काम कर रहा था। यह एलटी लाइन थी, जिसमें डबल सप्लाई थी।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लाइनमैन को काम करते हुए दोनों सप्लाई खुद ही काटनी थी, लेकिन उक्त कर्मी वही सप्लाई काटी, जिस पर उसे काम करना था। इसी बीच उसका हाथ गलती से दूसरी लाइन में लग गया। जिससे उसको जोरदार झटका लगा और वह पोल पर तारों के बीच अचेत हो गया।

नीचे खड़े अन्य कर्मी ने तुरंत दूसरी सप्लाई को बंद कर दिया। जिससे उसकी जान बच गई। बिजली बोर्ड का कहना है कि जिस पोल पर वह काम कर रहा था, लेकिन उस कर्मी ने काम करने से पहले एक ही सप्लाई को काटा।

जिससे उसकी जान पर बन आई। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता चमन लाल ने कहा कि लाईनमैन की अपनी गलती की वजह से ये हादसा हुआ है। उसे काम करने से पहले दोनों सप्लाई बंद करनी चाहिए थी। कर्मी की हालत अब खतरे से बाहर है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top