मेष :- कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप सभी चीजों को गहराई से जानने की कोशिश करेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
मिथुन :- बजरंगबली की कृपा से जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं उनको अपने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में ढेरों खुशियां आएंगी। आप कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते है। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्कों का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप सकारात्मक रूप से अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई पुरानी गलतियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं।
सिंह : – धन संबंधित चल रही परेशानियों से बहुत ही शीघ्र छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने रुके हुए कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुत ही शीघ्र अच्छी नौकरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कामकाज में कुछ लोगों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने घर परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा।

कुंभ : – घर परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अपनी छवि सुधारने का अवसर प्राप्त होगा, आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। शारीरिक परेशानियां दूर होंगी। निजी जीवन बहुत ही बेहतर व्यतीत होने वाला है, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।जीवनसाथी और संतानों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

भक्तों अगर आप भी शनिदेव के सच्चे भक्त हैं तो कमेंट में जय शनिदेव जरूर लिखें जिससे शनिदेव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकें।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment