­

Friday, May 7, 2021

यूपी में कोरोना लाया तबाही, 24 घंटों तक नाची मौत, देखें अपने शहर का ताजा हाल.......

loading...

 




लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में गुरुवार को 26,780 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 31,165 संक्रमित मिले थे। वहीं, 357 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। 24 घंटे के भीतर यानी गुरुवार को 353 संक्रमितों की मौत हुई है। इस दौरान 28,902 मरीज ठीक हुए हैं। मौजूदा समय में 2,59,844 कोरोना के एक्टिव केस हैं। बीते 6 दिन में एक्टिव केस में 50 हजार से अधिक की कमी आई है। यानी इतने मरीज ठीक हुए हैं।

24 घंटे में सवा दो लाख सैंपल का टेस्ट
उत्तर प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 14,501 पहुंच चुका है। अब तक 11,51,571 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 30 अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या सर्वाधिक थी, जब प्रदेश में 03 लाख 10 हजार 783 केस थे। आज 6 दिन की अवधि में इसमें 50 हजार से अधिक की गिरावट आई है। 24 घंटे में 2,25,670 टेस्ट किए गए, इसमें 1,12,000 RT-PCR के माध्यम से हुए हैं।

छह दिन में ऐसे घटे एक्टिव केस


तारीख घटे केस
06 मई 2122
05 मई 10094
04 मई 13264
03 मई 9920
02 मई 6081
01 मई 8950

अन्य बड़े शहरों में कोरोना के हालात

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 1,865 नए केस मिले हैं। जबकि 65 ने दम तोड़ दिया। इसी तरह मुरादाबाद में 1,303 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 1,227 केस मिले और 13 की मौत हुई है। मेरठ में 12 लोगों की मौत हुई तो 1,167 नए केस सामने आए। वहीं गोरखपुर में 991 नए केस और 4 मरीजों की मौत हुई है। गाजियाबाद में 953 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 15 ने दम तोड़ दिया। वाराणसी में 796 संक्रमित मिले हैं और 10 की मौत हुई है। कानपुर नगर में 782 नए केस जबकि 49 ने दम तोड़ दिया है।

छह दिन में ऐसे घटे एक्टिव केस

अन्य बड़े शहरों में कोरोना के हालात
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top