गुरुग्राम (गौरव): कोरोना काल में सभी पॉजिटिव खबर सुनने को उत्सुक रहते हैं। वह खबर चाहे वैज्ञानिक दें, दवा कंपनियां दें, या फिर सरकार। हालांकि एक और क्षेत्र है जहां कोई गुरुजी या भविष्यवेत्ता अपनी तर्कपूर्ण खगोलीय गणना से कोरोना से जुड़ा सटीक अनुमान लोगों के बीच रखते हैं और उन्हें नकारात्मक माहौल से निकालकर उनमें जीवन के प्रति सकारात्मक भाव भरते हैं। बेंगलुरु स्थित सांई जगन्नाथ एस्ट्रोलॉजी सेंटर के संस्थापक पंडित जगन्नाथ ऐसे ही गुरु हैं।
गुरु जगन्नाथ अपनी सटीक और वैज्ञानिक भविष्यवाणी से सकारात्मक जीवन के प्रति लोगों का लॉजिकल मार्गदर्शन करते रहे हैं। प्रख्यात ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, देश में कोरोना का कहर अगस्त 2021 तक जारी रहेगा, लेकिन सितंबर से इसके प्रभाव में कमी आएगी।
सितंबर से लोग मास्क के साथ वीकेंड पर आस-पास घूमने निकल सकते हैं। लेकिन हवाई यात्रा नवंबर तक टाल दें, जब तक कि बहुत जरूरी न हो। साथ ही सभी अपने पालतू पशुओं का बहुत ख्याल रखें इस दौरान। गुुरु हते हैं बहुत संभव है कि नवंबर के आस-पास कोरोना का नया वेरिएंट अमेरिका में अपना व्यापक प्रभाव दिखाए, हालांकि इसका भारत पर असर नहीं के बराबर होगा। कोरोना से मुक्ति कब मिलेगी, इस बारे में गुरुजी का आकलन दिलचस्प है। वह कहते हैं वर्ष 2025 के बाद देश में कोरोना का प्रभाव ढलान पर होगा, लेकिन कोरोना से पूर्ण रूप से मुक्ति 2029 में ही मिल पाएगी। तब तक देश की 60-70 प्रतिशत आबादी कोरोना से प्रभावित हो सकती है और 15-20 प्रतिशत लोग कोरोना के खिलाफ जीवन की लड़ाई हार भी सकते हैं।
तब सवाल है कि इस भविष्यवाणी पर भरोसा क्यों किया जाए? तो जवाब है कि अगस्त 2020 में गुरुजी ने कहा था कि अगस्त-अक्टूबर 2020 तक कोरोना का पीक रहेगा। और यही हुआ भी था। अब हम वैज्ञानिक तथ्यों पर नजर डालते हैं। डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन का भी अनुमान है कि भारत के लिए छह से 18 महीने बड़े काफी अहम हैं। और कोरोना की कई लहरें आनी अभी बाकी हैं, यह तो मात्र दूसरी लहर है। छह महीने यानी अक्टूबर-नवंबर। गुरुजी कह रहे हैं सितंबर से कोरोना के प्रभाव में कमी दिखनी शुरू हो जाएगी।
गुरुजी की बात पर विश्वास करने के कई कारण हैं। जैसे कि उन्होंने कहा था कि अनुष्का एवं विराट कोहली की पुत्री संतान होगी। और ऐसा ही हुआ। मुंबई इंडियन के आईपीएल 2020 जीतने की भविष्यवाणी उन्होंने ही की थी। अक्टूबर 2020 में गुरुजी ने कहा था कि गलवान घाटी पर भारत-चीन संघर्ष युद्ध में नहीं बदलेगा। और अब वह कह रहे हैं वर्ष 2023 में देश में विनाशकारी बाढ़ आने की संभावना है। इस पर पूरे देश की नजर रहेगी।
कॅरियर, रोजग़ार, शिक्षा, रिश्ते, कारोबार आदि जीवन से जुड़े सभी विषयों पर लोगों को नकारात्मक ऊर्जा मुक्त करने का उपाय बताते हैं गुरुजी। उनकी सकारात्मक सलाह से कोरोना-काल में नकारात्मक माहौल से उबरने में सैकड़ों लोगों को मदद मिली है। गुरुजी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, हमेशा जरूरतमंद लोगों को ऑनलाइन सलाह देते हैं और उनकी लाइफ में पॉजिटिविटी लाने का कार्य करते हैं।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment