­

Saturday, May 22, 2021

मौसम अलर्ट : यूपी के लिए दो दिन पड़ेंगे भारी. तापमान ने तोड़ा 136 वर्ष का रिकॉर्ड

loading...

 


मेरठ। ताउते तूफान (taukte cyclone) का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में तेज आंधी के बारिश (rain) भी शुरू हो गई। आंधी की चपेट में आकर सड़क पर कई स्थानों पर होर्डिंग्स और पेड़ के तने टूटकर गिर गए। वहीं बारिश के चलते इस समय कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कें भी पानी से लबालब हो चुकी हैं। सुबह से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं तापमान (temperature) ने भी 136 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 11 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

मेरठ का अधिकतम तापमान 26.5 तक पहुंच गया जो कि सामान्य से 11 डिग्री नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। पिछले 48 घंटे में 120 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि एक रिकार्ड है। मई के महीने में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के प्रधान कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है।

निचे दी गयी ये खबरें भी जरूर पढ़ें
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top