­

Monday, April 5, 2021

हमीरपुर में 42 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

loading...

जिला में शनिवार कोरोना के 42 नए मामले सामने आए है। इनमें से 26 लोग आरटीपीसीआर टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव लफराण के 3 लोग 37 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 75 वर्षीय बुजुर्ग, भोरंज के गांव ढोह के 3 लोग 30 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 29 वर्षीय महिला, रैल क्षेत्र के गांव रतयाल के 3 लोग 48 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक, करेर क्षेत्र के गांव मक्कड़ की 37 और 34 वर्षीय महिला, गांव भलेठ की 80 और 40 वर्षीय दो महिलाएं, गांव जोल का 67 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 65 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय लड़का, बड़सर उपमंडल की 32 वर्षीय महिला, गलोड़ खास की 71 वर्षीय महिला, इसी क्षेत्र के गांव हटली की 20 वर्षीय युवती, भोटा का 60 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा क्षेत्र के गांव डोबर खुर्द का 40 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर का 16 वर्षीय लड़का, हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 की 46 वर्षीय महिला, मसलाणा की 30 वर्षीय महिला, गांव चंबेन की 25 वर्षीय युवती और गांव कनोह का 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

रैपिड एंटीजन टैस्ट में 16 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

शनिवार को जिला में हुए रैपिड एंटीजन टैस्ट में 242 सैंपल लिए गए, जिनमें 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव जमली के पांच लोग 48 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्चा, 16 वर्षीय लड़का, 15 वर्षीय लड़का और 48 वर्षीय महिला शामिल हैं। जाहू में कार्यरत 31 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक, प्रतापनगर हमीरपुर की 33 वर्षीय महिला, बजूरी की 52 वर्षीय महिला, गांव रोहलवीं की 21 वर्षीय युवती और गाहलियां क्षेत्र के गांव गंडोली की एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 57 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला और एक अन्य महिला संक्रमित पाई गई है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top