हिमाचल प्रदेश का पहाड़ी मटर बाहरी राज्यों में धूम मचा रहा है। हिमाचल का पहाड़ी मटर न केवल प्रदेश में बिक रहा है बल्कि इस मटर की बेंगलुरु में भी भारी डिमांड है। किसानों को हरे मटर के उम्दा दाम मिलने से उनकी आर्थिकी और मजबूत हो गई है।
हिमाचल का मटर करीब 6 से 8 टन हवाई जहाज के जरिए बेंगलुरु जा रहा है। बेंगलुरु में हिमाचली मटर 110 से 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इस साल किसानों को हरे मटर के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे फिर उठे हैं। मटर की खरीदारी के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि क्षेत्रों से व्यापारी खुद यहां पहुंच रहे हैं और किसानों के खेतों से हाथो हाथ मटर बिक रहे हैं।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment