नवयुवा शिव मंडल रानीताल की ओर से मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक रानीताल से भोलेनाथ की बारात निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भव्य शोभायात्रा में शिरकत की। उन्होंने भगवान शिव की भव्य बारात को श्रद्धापूर्वक रवाना किया। विनय गुप्ता ने सभी शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में नाहन शहर सांप्रदायिक सद्भावना की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है।
इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा नाहन शहर गूंज उठा। शिव की बारात ऐतिहासिक रानीताल से शुरू होकर कच्चा टैंक, दिल्ली गेट, माल रोड़ व गुन्नूघाट से होते हुए पक्का टैंक होकर रानीताल स्थित शिव मंदिर पहुंंची। इस दौरान सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव के दर्शन किये और प्रसाद भी ग्रहण किया। भोले नाथ की बारात में भूत, पिशाच और शिवगणों ने भी हिस्सा लिया।
नंदी पर सवार भोलेनाथ ने डमरू पर तांडव भी किया। नवयुवा शिव मंडल रानीताल की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य पर शिव की भव्य बारात का आयोजन किया गया। 11 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर रानीताल शिव मंदिर में प्रसाद विरतण किया जाएगा। इस अवसर पर नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment