­

Saturday, March 13, 2021

अशोक चक्र विजेता शहीद मेजर सुधीर वालिया की माता को अंतिम विदाई

loading...

 

हिमाचल पालमपुर:-अशोक चक्र विजेता शहीद मेजर सुधीर वालिया की माता का शुक्रवार को निधन हो गया। अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया की माता राजेश्वरी वालिया विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में उपचाराधीन थी। राजेश्वर वालिया पिछले कुछ महीनों अस्वस्थ चल रही थी। अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें एक सप्ताह पहले विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

शुक्रवार सुबह 11 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बनूरी श्मशानघाट में हुआ, जहां उनके पोते कर्णवीर वालिया व दोहते अरमान वालिया ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर होल्टा सेना कैंप से आए लेफ्टिनेंट एस ठाकुर व छह अन्य जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर सुधीर वालिया के पिता सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हुए हैं। उनके दोनों बेटों की मौत हो चुकी है, जबकि उनके बाकी परिवार की देखभाल बेटी आशा वालिया और दामाद प्रवीण वालिया कर रहे हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने मेजर सुधीर वालिया के पिता से फोन पर बात कर उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top