जिला मंडी की ग्राम पंचायत सरी निवासी आईटीबीपी के 50 वर्षीय जवानी की पटियाला में मौत हो गई है। शुक्रवार रात को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया तथा शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरी निवासी 50 वर्षीय कमलेश आईटीबीपी में बतौर एएसआई पटियाला में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि कमलेश कुछ समय से अस्वस्थ चले हुए थे जिनका पटियाला में ही इलाज भी चला हुआ था। यहां उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शुक्रवार रात को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचाया गया। यहां शनिवार सुबह हाथीबलः स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। कमलेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, बुजुर्ग मां व दो भाइयों का परिवार छोड़ गए हैं।
कमलेश कुमार की इस आकस्मिक मौत पर स्थानीय विधायक एवम प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ,कोंग्रेस नेता चन्दरसेखर ठाकुर, एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा, बीडीओ धर्मपुर करतार चंद, पूर्व पंचायत समिति सदशया संगीता मंडयाल, सरी पंचायत के उप प्रधान रोशन लाल ,समाजसेवी हंसराज वर्मा, रूप लाल आज़ाद ,कृष्ण देव गुलेरिया, पूर्व प्रधान संजय कुमार, भाग सिंह पवन गुलेरिया, कपिल गुलेरिया ,पदम सिंह, बीडीसी मेंबर कमला गुलेरिया जगदीश शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा सवेंदना प्रकट की है।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment