­

Tuesday, March 30, 2021

पौंग झील क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर हजार रुपए जुर्माना

loading...

 

पौंग बांध क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। पौंग बांध क्षेत्र में हर रोज कोई ना कोई प्रवासी पक्षी मृत पाया जा रहा है। ज्यादातर हैडेट गिज प्रजाति के पक्षी मृत पाए जा रहे हैं। हालांकि अभी मृत पाए गए प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

वही, बीते कल पर्यटक झील क्षेत्र पहुंच गए थे। जिसके चलते अब प्रशासन ने फैसला लिया है कि अगर कोई भी पर्यटक झील क्षेत्र में घूमता हुआ पाया गया तो उस पर 1000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में बीते कल पांच और विदेशी परिंदे मृत पाए गए। बता दें कि अब तक 36 मरे पक्षी बरामद किए जा चुके हैं।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top