­

Wednesday, March 10, 2021

2022 का चुनाव लड़ूंगा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री तय करेगा पार्टी हाईकमान : धूमल

loading...

i will contest the election of 2022 party highcommand will decide cm2022 का चुनाव लड़ना चाहता हूं। कहां से लडऩा है, यह पार्टी तय करेगी। पहले भी पार्टी के आदेश पर सुजानपुर से चुनाव लड़ा और अब जहां से आदेश होगा, वहां से चुनाव लड़ा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने विशेष भेंट वार्ता के दौरान पूछे प्रश्न भाजपा किसके नेतृत्व में मिशन रिपीट-2022 का चुनाव लड़ेगी, का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर उन्होंने कहा कि यह संगठन तय करेगा।

मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सरकार के कामकाज पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं और सरकार बढ़िया काम कर रही है। कोरोना काल में वर्चुअल बैठक होती रही। अब बैठकें शुरू हुईं, इसलिए अब सक्रिय हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा पांचों राज्यों में विजय हासिल करेगी। कुटलैहड़ भाजपा के 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने वालों का रैस्ट हाऊस में तांता लगा रहा। देर शाम तक लोग उनसे मिलने आते रहे, जबकि सुबह से फिर लोगों के आने का क्रम जारी रहा।

श्रीराम मंदिर बनने के लिए आह्वान से ज्यादा राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि जो लोग कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं, उनको अब मालूम हो गया है कि श्रीराम जी भारत के लिए कैसे आराध्य हैं। मिशन रिपीट के बारे पूछे प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में मिले ऐतिहासिक समर्थन के बाद अब ग्राम सभा से विधानसभा संकल्प लिया गया है और अब पंचायती राज चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनाकर मिशन रिपीट को सफल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बढ़िया काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अब तक का कार्यकाल कैसा रहा और आप उसका कैसे आकलन करते हैं, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री का अब तक का कार्यकाल बढिय़ा रहा है। यह पूछने पर कि सरकार की क्या उपलब्धियां रही हैं तो उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को लेकर सरकार ने एक पुस्तिका भी छापी है, आप ये उपलब्धियां वहां से देख सकते हैं। इस दौरान सबसे बड़ी समस्या तो कोरोना रही, जिसमें लगभग एक साल चला गया।

किसान आंदोलन और अब किसानों द्वारा चुनावों में चुनावी राज्य में भाजपा को वोट न देने की अपील के बारे पूछे प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इस समस्या का हल मिल-बैठकर ही होगा। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि किसान और सरकार मिलकर बैठेंगे तो समस्या का भी हल होगा और बिचौलिए भी बाहर होंगे, चाहे वे राजनीतिक हों या दूसरे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी राज्यों में विजय हासिल कर अपना विजयी अभियान जारी रखेगी।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top