­

Tuesday, February 2, 2021

दाह संस्कार के लिए लकड़ी काटने गया था, पर लौटा ऐसे - Mandi News

loading...


सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरण के गांव सिपन चलौंण में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंगाराम की मृत्यु सोमवार को हो गई थी। व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए गांव के लोगों के द्वारा एक सूखा पेड़ काटा जा रहा था। पेड़ गिराते समय चतर सिंह पुत्र भगतराम गांव सिपन चलौंण डाकघर बगस्याड तह0 थुनाग जिला मंडी पेड़ की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने जंजैहली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड ले गए थे जहां पर शव गृह ना होने के कारण व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जंजैहली ले जाया गया है। थाना प्रभारी जंजैहली गोपाल चंद ने घटना की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर घटना की छानबीन कर रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top