­

Monday, February 15, 2021

ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुए जवान ने पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

loading...

 

उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल बैरियर पर ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुए होमगार्ड जवान ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। तकरीबन 13 दिन वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते रहे। जवान की पहचान सुरजीत पुंडीर निवासी आंज़भोज के आंगरो गांव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराल बैरियर पर सुरजीत पुंडीर बैरिकेट्स के पीछे ड्यूटी के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक के चक्कर में बैरिकेट्स को तोड़कर होमगार्ड जवान को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हुए।

घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां 13 दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते रहे तथा सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने की है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top