­

Monday, February 15, 2021

हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना

loading...

 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में 20 से बारिश बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में 19 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद हिमाचल में 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी से चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। अब ऐसे में बारिश बर्फबारी होती है तो लोगों को भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि नाहन और कांगड़ा में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top