ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ की पत्नी दमयंती जैरथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 81 वर्षीय दमयंती जैरथ का पिछले कल जालंधर में निधन हो गया जोकि पिछले 1 वर्ष से पैरालिसिस से ग्रसित थी।
उनके पार्थिव शरीर को आज नाहन लाकर परिवार के सदस्यों ने मुखाग्नि दी। इस दुखद क्षण में सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल, उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी, लोक सम्पर्क अधिकारी व प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment