­

Thursday, February 11, 2021

कब्र से निकाला नवजात का शव, पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत

loading...

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला द्वारा पति के खिलाफ गर्भपात कराने की शिकयत दर्ज कराई गई है। तीसा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद डेढ़ माह पूर्व कब्र में दफन किए नवजात के शव को बाहर निकाला गया है। महिला की शिकायत पर बुधवार को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने डीएसपी सलूणी शेर सिंह, एसएचओ तीसा और तहसीलदार की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए नवजात का शव कब्र से निकाला। नवजात के शव का डीएनए टेस्ट किया गया है। अब नवजात का डीएनए महिला के पति के डीएनए से मैच किया जाएगा। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि उसने शादी से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इससे वह गर्भवती हो गई। शादी करने से पहले उसके पति ने उसे गर्भपात करने के लिए कहा।

गर्भपात के बाद नवजात का शव दफना दिया गया। शादी के बाद जब उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा तो उसने तंग आकर अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही गर्भपात की कहानी भी पुलिस के समक्ष रखी। पुलिस ने धर्मशाला से फोरेंसिक टीम बुलाकर प्रशासन की मौजूदगी में कब्र में दफनाया गया नवजात का शव निकाला। अब फोरेंसिक टीम बच्चे और महिला के पति का डीएनए मैच करेगी। पुलिस ने फिलहाल महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top