­

Thursday, February 4, 2021

घरेलू विवाद से परेशान आकर 38 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ

loading...

 

जिला ऊना के अंब में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए जहां से महिला को ऊना रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने घरेलू कलह के चलते घर में पड़ी चूहे मारने की दवाई निगल ली, जिससे महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। महिला की हालत में कोई सुधार ना आने के चलते चिकित्सकों ने उसे ऊना रैफर कर दिया।

उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top