­

Tuesday, February 2, 2021

कांग्रेस सेमीफाइनल हारी, वर्ष 2022 का फाइनल भी हारेगीः वीरेंद्र कंवर

loading...

 ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा सेमीफाइनल जीती है और वर्ष 2022 में होने वाले फाइनल में भी जनता के आशीर्वाद से विजयी होगी। आज जारी एक प्रैस रिलीज़ में कंवर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौड़ नें पंचायत चुनावों को सेमीफाइनल की संज्ञा दी थी और प्रदेश के मतदाताओं ने इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को आइना दिखा कर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताया है।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई। इसी प्रकार से बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस समर्थित कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के शहरी निकायों के साथ
साथ पंचायतों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिलना, प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई व उन्हें लागू किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भारी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है।
वीरेंद्र कंवर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि मिशन 2022 को पूरा किया जा सके और एक बार पुनः भाजपा सरकार बन सके।
from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top