आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट राजेश लूथरा व अनुराग के. सिंह को भी आईटीबीपी द्वारा पुलिस वीरता के पदक से सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट राजेश लूथरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर के निवासी हैं।
लूथरा की आईटीबीपी में 1989 में नियुक्ति उप निरीक्षक के पद पर हुई थी। लूथरा आजकल लद्दाख में डिप्टी कमांडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
2019 में इन्होंने लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के गतिरोध को रोकने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता व साहस का जो परिचय दिया, उसके चलते उन्हें पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। लूथरा ने ऑल इंडिया पुलिस मीट में 2 बार गोल्ड मेडल जीते हैं। उनकी इस सेवा से देश में नूरपुर का गौरव बढ़ा है।
वहीं दूसरे अधिकारी अनुराग के. सिंह ने जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राइफल के साथ मिलकर जुलाई, 2017 में 2 हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को मार गिराया था। उनके इस अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment