­

Monday, January 25, 2021

ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 8 मजदूर घायल, तीन की हालत नाजुक

loading...

 

पुलिस थाना गगल के तहत तियारा में ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोग घायल हो गए जबकि इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सभी मजदूर कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली तियारा-गगल मार्ग पर पहुँची तो अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गई व सीधे शनि मंदिर में जा गिरी। हादसे में 8 मजदूर घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए तुरंत पीएचसी तियारा पहुंचाया गया। यहां तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top