­

Friday, January 29, 2021

देश के टॉप 75 थानों में हिमाचल के 2 पुलिस थाने शामिल

loading...


पहाड़ी प्रदेश हिमाचल के 2 पुलिस थाने देशभर में टॉप 75 में आए हैं। यह दोनों थाने हिमाचल के शिमला जिला के हैं। इनमें एक छोटा शिमला थाना व दूसरा ढली थाना शामिल हैं। देशभर में टॉप 75 में इन दोनों थानों का आना हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला अपराध, संपत्ति अपराध, कमजोर तबकों के प्रति अपराध, गुमशुदा लोगों, अज्ञात शवों के मामलों की जांच आदि के आधार पर देश के 16,671 थानों का सर्वे किया था। वर्ष 2020 के लिए किए गए इस सर्वे के लिए नेशन क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े का अवलोकन किया गया। इसके आधार पर शिमला शहर के 2 थानों को सर्वश्रेष्ठ 75 थानों में जगह मिली है।

हिमाचल में पुलिस थाना ढली सभी थानों में अव्वल

हिमाचल में पुलिस थाना ढली सभी थानों में अव्वल रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इससे पहले भी हिमाचल के शिमला जिला के पुलिस थानों को बेहतरीन कार्य करने के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं। पुलिस द्वारा शिमला जिला में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में शिमला जिला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि शिमला पुलिस हर लेबल पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। दो थानों को देश में सर्वश्रेष्ठ 75 थानों में जगह मिलने पर हमे बहुत खुशी है। शिमला पुलिस हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। शिमला में पर्यटन सीजन हो या फिर कोई भी कार्य हो, हमेशा ही पुलिस आगे रहती है। मोहित चावला ने कहा कि छोटा शिमला थाना व बालुगंज थाना को हम सम्मानित भी करेंगे।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top