­

Thursday, January 7, 2021

बर्ड फ्लू के अलर्ट के बीच सड़क किनारे फेंके मरे हुए 300 मुर्गे और मुर्गियां

loading...

 

जिला कांगड़ा में फैले बर्ड फ्लू के खतरे के बीच सोलन जिला के सीमावर्ती क्षेत्र परवाणू में बुधवार सुबह सड़क किनारे सैंकड़ों मरे हुए मुर्गे- मुर्गियां मिली हैं। इतनी संख्या में इन मरे हुए मुर्गे-मुर्गियों के मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला कांगड़ा में फैले बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए रात के अंधेरे में इन मुर्गों को यहां फेंका है।

मामले की शिकायत पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई है। जिसके बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे और मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेज दिए हैं। मरे हुए मुर्गे-मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि इनकी मौत फ्लू से हुई है या अन्य वजह से।

एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि चक्की मोड़ के पास मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां फेंकने वाले की तलाश जारी है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि सैंपल जांच के लिए जालंधर स्थित आरडीडीएल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top