­

Monday, January 18, 2021

23 जनवरी से बदलेंगे मौसम के मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

loading...


प्रदेश में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। हर दिन तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। सॢदयों के मौसम में गर्मियों जैसा वातावरण बना हुआ है। राजधानी शिमला में न्यूनतम डिग्री तापमान जनवरी के महीने में 8.1 दर्ज किया गया जबकि जनवरी माह में इन दिनों में तापमान शून्य डिग्री तक बनता था। वहीं लाहौल-स्पीति के केलंग को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से ऊपर ही है। वहीं अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में 22 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 23 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके बाद प्रदेश मेें मध्यम पर्वतीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। हैरानी की बात यह है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश जहां गर्मियों के दिनों में भी ठंडे मौसम के लिए मशहूर है, तो वहीं इस बार यहां पर सर्दियों के दिनों भी बाकी राज्यों से ज्यादा तापमान है।

प्रदेश में रविवार को राजधानी शिमला में 8.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। इसी तरह सुंदरनगर में 0.9, भुंतर में 1.9, कल्पा में 1.2, धर्मशाला में 4.6, ऊना में 6.6, नाहन में 8.9, केलांग में -8.0, पालमपुर में 3.2, सोलन में 2.2, मनाली में 1.8, कंागड़ा में 4.4, मंडी में 1.1, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 5.8, चम्बा 2.5 और डल्हौजी में 9.2 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top