­

Saturday, December 19, 2020

हिमाचल - मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जीबाड़े में हाथ लगा एक और शातिर, पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी जम्मू से गिरफ्तार - Himachal News - www.stayupdated.xyz

loading...

 
पुलिस को करीब आठ महीने से चकमा दे रहा एक शातिर आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है। मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जीबाड़े से जुड़े मामले में एक शातिर को धर्मपुर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शातिर मनु सिंह जम्वाल निवासी सचानी, सांबा के खिलाफ आठ मार्च, 2020 को धर्मपुर पुलिस थाना में अभियोग संख्या 27/2020 अधीन धारा 420, 467, 468 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह शातिर तब से फरार था और पुलिस को चकमा देने के लिए कई ठिकाने बदल रहा था।

इस बीच कभी यह कठुआ, कभी सांबा, तो कभी जम्मू भद्रवाह तथा पठानकोट इत्यादि में घूमता-फिरता रहा। हालांकि कोविड के चलते पुलिस को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन शातिर को सलाखों के पीछे धकेलने तक पुलिस ने हार नहीं मानी। पुलिस ने शातिर को विजयपुर जम्मू से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया, जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर वांछित को गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।


- इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद - Himachal News - Stay Updated
#himachalnews
from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top