­

Monday, December 21, 2020

हिमाचल - Corona Update: हिमाचल में कोरोना संक्रमण से छह मौतें, 319 संक्रमित मिले - Himachal News - www.stayupdated.xyz

loading...
 

हिमाचल में कोरोना संक्रमण से रविवार को छह और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से दो मौतें शिमला जिला में तथा एक-एक मौत चंबा, बिलासपुर, सिरमौर व मंडी में हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की कुल संख्या 864 हो गई है। हालांकि राज्य में संक्रमण की रफ्तार कुछ हद तक धीमी हुई है, लेकिन मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। मंडी को छोड़ अन्य जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 से कम रह गई है। रविवार को हिमाचल में संक्रमण के 319 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 113 मामले कांगड़ा जिला में सामने आए हैं।

 इसके अलावा शिमला में 54, मंडी में 40, सोलन में 33, कुल्लू में 29, सिरमौर में 22, चंबा में 13, हमीरपुर में आठ तथा बिलासपुर में सात नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना पीडि़तों की कुल संख्या अब 52329 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि रविवार को 1083 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं और राज्य में अब तक ठीक होने वालों की संख्या 46221 हो गई है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश में अब भी कोरोना के 5196 एक्टिव मरीज हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रविवार कोे 6191 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से खबर लिखे जाने तक 4803 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि 138 सैंपल्स की पॉजिटिव। इसके अलावा 1250 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी थी। रविवार को मिले बाकी पॉजिटिव शनिवार के शेष सैंपल्स की जांच में से हैं।


 कोरोना अब तक

कुल सैंपल            674626

कुल नेगेटिव           621047

कुल पॉजिटिव         52329

ठीक हुए               46221

उपचाराधीन           5196

कोरोना से मौत        864


- इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद - Himachal News - Stay Updated
#himachalnews
from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top