शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से 8 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आईजीएमसी शिमला में संजौली की रहने वाली 71 वर्षीय महिला की मौत हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में मंडी शहर की पैलेस कालोनी के 74 वर्षीय बुजुर्ग, बालीचौकी तहसील के पंजैंई निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर के रोड़ा सैक्टर-3 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व हमीरपुर से रैफर दहोटा भोरंज के 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। कांगड़ा जिला में गोपालपुर के मनियारा के 54 वर्षीय व्यक्ति व कांगड़ा के सहौड़ा के 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा ऊना जिला के आजाद नगर निवासी 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने जालंधर के अस्पताल में दम तोड़ दिया है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 388 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों में कांगड़ा के 107, मंडी के 102, शिमला के 77, हमीरपुर के 20, ऊना के 17, सोलन के 16, बिलासपुर, चम्बा के 15-15, सिमरमौर के 10, कुल्लू के 8 व किन्नौर का एक व्यक्ति शामिल है।
बिलासपुर जिला में कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं। इनमें सदर उपमंडल के तहत तलवाड़ गांव से 69 वर्षीय वृद्धा, 35 वर्षीय महिला, लखनपुर गांव से 61 वर्षीय वृद्ध, दोहला गांव से 12 वर्षीय किशोर, 62 वर्षीय वृद्ध, चांदपुर गांव से 58 वर्षीय व्यक्ति , झंडूता उपमंडल के तहत अमरोआ गांव से 35 महिला, 60 वर्षीय वृद्धा, गुरजेड़ा गांव से 40 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला, घुमारवी उपमंडल के तहत बम्म गांव 32 वर्षीय व्यक्ति, 56 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं गांव से 56 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय व्यक्ति, नयनादेवी उपमंडल के तहत उत्तपड़ गांव से 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
चम्बा जिला में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें करियां की 14 वर्षीय युवती, पुखरी का 56 और 28 वर्षीय व्यक्ति, चनेड़ 28 वर्षीय व्यक्ति व तीसा के 54, 23, 45 व 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ तीसा के 23, 45 व 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित आए हैं। चम्बा शहर का 81 वर्षीय बुजुर्ग, समोट की 48 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय व्यक्ति व किहार की 22 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने पुष्टि की है।
जिला ऊना में कुल 17 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें ऊना उपमंडल के झलेड़ा निवासी 50 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय महिला और उसका 38 वर्षीय बेटा, रैंसरी निवासी 14 वर्षीय किशोर, 47 वर्षीय पुरुष और उसका 18 वर्षीय पुत्र व बसाल निवासी 57 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। हरोली उपमंडल के टाहलीवाल इंडस्ट्रीयल एरिया के एक उद्योग से 49 वर्षीय पुरुष और 31 वर्षीय महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बंगाणा उपमंडल के पडयोला निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। अम्ब उपमंडल के कुढी निवासी 54 वर्षीय पुरुष, अम्ब निवासी 27 वर्षीय महिला, कलरूही निवासी 52 वर्षीय महिला और उसका 28 वर्षीय पुत्र कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। गगरेट उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा निवासी एक ही परिवार से 31 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय बच्ची व समूरकलां निवासी 54 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी महिला संक्रमित पाई गई।
सोलन जिला में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 6 मामले सोलन, बद्दी में 2, नालागढ़ में 4, एमएमयू में 2 व एक मामला सुबाथू व अन्य जगह का एक मामला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन 16 मामलों में 8 मामले आईएलआई के हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि सोलन जिला से 71 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजा गया था। जिनमें से 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 52 लोग लोगों के जिला रेट टेस्ट किए गए इनमें से 2 लोग करोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
प्रदेश में रविवार को 740 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इनमें शिमला के 188, कांगड़ा के 171, किन्नौर के 100, सोलन के 61, मंडी के 47, हमीरपुर के 42, चम्बा के 35, बिलासपुर व ऊना के 30-30, सिरमौर के 23 व कुल्लू के 13 लोग शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 39375 हो गई हैं, जिनमें से 7251 मामले सक्रिय हैं।
#himachalnews
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment