
भटियात भाजपा मंडल की ओर से प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर गरनोटा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर हलके के विधायक विक्रम जरयाल मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल बेहतर रहा है।
इस दौरान समाज के हरेक वर्ग को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। इस मौके पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल शर्मा, सचिव नरेंद्र शर्मा, प्यारेलाल डोगरा, सुरेंद्र ठाकुर व सुरजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में भी प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान अर्जित उपलब्धियों को एलईडी के माध्यम से प्रसारण कर लोगों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की विशेष तौर से पालना सुनिश्चित की गई। इस मौके पर विधायक विक्रम जरयाल के अलावा भटियात मंडलाध्यक्ष दिव्य चक्षु, कोषाध्यक्ष सुशील रतडा, कार्यालय सचिव रतन चौहान, भाजयुमो जिला सचिव अनिक गुप्ता व एसटी मोर्चा जिला सचिव अंशुल सूर्यवंशी सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment