­

Tuesday, December 29, 2020

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज

loading...

घुमारवीं थाना में दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव कपाहड़ा निवासी नीलम ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है जोकि एक डॉक्टर है। पुलिस को दी गई शिकायत में डॉक्टर नीलम ने बताया कि उसकी शादी जून 2020 में कुलदीप के साथ हुई है, जो आईजीएमसी शिमला में एमडी की पढ़ाई कर रहा है।

उसने बताया कि जबसे उसकी शादी हुई है तब से ही ससुराल वाले और उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है। जिसके बाद उसे मजबूरन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवानी ही पड़ी। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। 


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top