­

Tuesday, December 29, 2020

एनओसी के नाम पर गैर भाजपा उम्मीदवारों को परेशान कर रहा है प्रशासन- संतोष कपूर

loading...

 

चुनाव लड़ने वाले के खिलाफ अगर कोई शिकायत कर रहा है तो प्रमाण पत्र भी दे साथ में- संतोष

जिला परिषद सदस्य व हिमाचल प्रदेश जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने प्रशासन पर एनओसी को लेकर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। संतोष कपूर का कहना है कि चुनाव लड़ने जा रहे प्रतिनिधियों को एनओसी के नाम पर फर्जी शिकायतों के आधार पर बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कब्जे के खिलाफ अगर प्रतिनिधि शपथ पत्र दे रहा है तो उसे मान्य किया जाए। साथ ही जो व्यक्ति शिकायत दे रहा है शिकायत पत्र के साथ उससे प्रमाण पत्र भी लिया जाए।

संतोष कपूर का कहना है कि अगर प्रमाण के साथ कोई व्यक्ति कंप्लेंट दर्ज कर रहा है तभी उसकी कंप्लेंट मान्य हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभागों के कुछ अधिकारी लोगों को साफ बोल रहे हैं कि अगर आप ऊपर से कोई फोन करवा देते हैं तो हम एनओसी दे देंगे। संतोष कपूर का कहना है कि इससे साफ पता चल रहा है कि लोगों को बेवजह घटिया राजनीतिक मकसद को हल कराने के लिए परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोग फर्जी शिकायतों के लिए लोगों को उकसा कर बेवजह एनओसी रोके जाने को लेकर षडयंत्र रख रहे हैं। उन्होंने सरकार व चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि बिना वजह लोगों को एनओसी के नाम पर परेशान किया जाना बंद किया जाए अन्यथा जल्द एक आंदोलन भी खड़ा किया जाएगा। उन्होंने एनओसी के लिए मना नहीं किया बल्कि कहा कि यदि शिकायतकर्ता किसी प्रतिनिधि के खिलाफ जो आपत्ति दर्ज कर रहा है उसके पति को लेकर वह प्रमाण पत्र सहित प्रसंगी सबूत भी दे।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top