7 लोग गंभीर रूप से घायल नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिए गए
संगड़ाह थाना के अंतर्गत जबडोग रणफुआ के समीप एक अल्टो गाड़ी के गहरी खाई में लुढक जाने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी हरिपुरधार की ओर से संगड़ाह की ओर आ रही थी। अचानक चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में लुढ़क गई।
घटना करीब दो घंटा पूर्व की बताई जा रही है। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज 108 एंबुलेंस की सहायता से पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है सभी खतरे से बाहर है। गाड़ी का नंबर क्या था और यह लोग कहां के रहने वाले थे अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। ताजा अपडेट
ताजा अपडेट के अनुसार गांव जबड़ोंग के समीप शुक्रवार रात अल्टो कार एचपी-79-1992 के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। इनमें 4 बच्चे दो महिलाएं एक पुरुष शामिल है। घायलों में चालक जयपाल 25 वर्षीय, जालम सिंह 51वर्षीय, पत्नी किरण 42 वर्षीय, पुत्र वधू किरण 30 वर्षीय के अलावा तीन बच्चे बताए गए।
इस दुर्घटना में ग्रामीणों ने सभी घायल को संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। डीएसपी शक्ति सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जालम सिंह फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करते हैं।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment