­

Monday, December 21, 2020

खणी पंचायत के खलेली वार्ड से कंचना निर्विरोध वार्ड पंच चुनी

loading...



भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के वार्ड नम्बर पांच के लिए वार्ड मैंबर का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया। इसमें कंचना देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी गांव खलेली को सर्वसम्मति से वार्ड मैंबर चुन लिया गया। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की चुनावी प्रक्रिया यहां शुरू नहीं हुई है। 

अभी तक रोस्टर जारी होते ही गांववासियों ने अपने स्तर पर ही अपने वार्ड की बैठक बुलाई। वार्ड मेंबर के लिए महिलाओं के लिए आरक्षित इस वार्ड में कुल पांच महिलाएं चुनावी दंगल में कूदने को तैयार थी। गांव खलेली की सभी निवासियों युवाओं एवं बुजुर्गों ने पूरे गांव की बैठक बुलाकर सभी पांचों प्रत्याशियों को एक साथ बिठाकर सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न करवा दिया। 

चुनावी औपचारिकताएं शुरू होते ही कंचना देवी अपने नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर अन्य सभी चारों प्रत्याशियों के परिजनों सहित गांव के अधिकतर निवासी उपस्थित रहे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि चुनावी प्रक्रिया के बाद ही प्रशासन करेगा।

FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top