­

Tuesday, December 22, 2020

जिला कांगड़ा में 13 लाख मतदाता चुनेंगे 814 पंचायतों के प्रतिनिधि, 637 पद महिलाओं के लिए आरक्षित

loading...


हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस बार 13 लाख से ज्यादा मतदाता 814 पंचायतों के प्रतिनिधि चुनेंगे। जिले में पंचायत प्रधान, बीडीसी अध्यक्ष, सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए 637 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 605 पदों पर पुरुष उम्मीदवार भी भाग्य आजमाएंगे। जिले में 374 बीडीसी सदस्य व अध्यक्ष के अलावा जिला परिषद के 54 वार्ड हैं।

इस बार सबसे बड़ी बात यह है कि जिला परिषद अध्यक्ष पद अनारक्षित है और इसमें कोई भी उम्मीदवार चाहे वह किसी भी वर्ग का पुरुष या महिला हो, भाग्य आजमा सकता है। इनमें से अनारक्षित वार्डों में पुरुष व महिला उम्मीदवार दोनों ही चुनाव लड़ सकते हैं। जहां तक बात है कि पंचायत उपप्रधान, बीडीसी व जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद की तो यह पद अनारक्षित रहते हैं। यहां कोई भी पुरुष या महिला चुनाव लड़ सकते हैं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा अश्वनी शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के लिए विभाग तैयार है। 772 पंचायतों की मतदाता सूची जारी कर दी है व शेष की जल्द जारी की जाएगी। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि जल्द मतदाताओं की स्थिति साफ हो जाएगी। चुनाव के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के साथ सुरक्षा बावत चर्चा की जा चुकी है।


FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top