­

Monday, November 2, 2020

OMG! चिंतपूर्णी में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 लड़कियों सहित होटल के वर्कर्ज गिरफ्तार

loading...


जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त 2 लड़कियों को चिंतपूर्णी के एक होटल से पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे की अगुवाई में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों लड़कियों व होटल में काम करने वाले वर्कर्ज को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है जबकि होटल मालिक से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी।


रविवार को शाम 6 बजे के करीब गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर सड़क के साथ स्थित एक होटल में छापेमारी की तो पुलिस ने ग्राहक बनकर इस धंधे का पर्दाफाश किया और होटल से 2 लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की तो वे दोनों लुधियाना पंजाब की पाई गईं। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले शनिवार को भी पुलिस ने एक होटल में कुछ लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने एक होटल से 2 लड़कियों व होटल के वर्कर्ज को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top