­

Friday, November 13, 2020

LOC पर ताबड़तोड़ हमला: तेजी से दनादन चल रही गोलियां, सेना हाई अलर्ट पर

loading...


LOC पर ताबड़तोड़ हमला: तेजी से दनादन चल रही गोलियां, सेना हाई अलर्ट पर -  पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीमा पर अपनी नापाक हरकत दिखाई है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से नियंत्रण रेखा पर नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश की गई है। दरअसल, पाकिस्तान ने LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पड़ोसी मुल्क द्वारा जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में मोर्टार दागे गए हैं। वहीं भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों पर की गोलीबारी
बता दें कि उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी शुरु कर दी। वहीं इस गोलीबारी से बचने के लिए कई लाेग सुरक्षित जगहों पर चले गए। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, उड़ी से लेकर गुरेज सेक्टर तक गोलाबारी हो रही है।

इस हफ्ते लगातार पाकिस्तान ने की गोलीबारी
गौरतलब है कि इस हफ्ते पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सेना और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए लगातार फायरिंग की जाती रही है। अभी कल यानी गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया करते हुए मोर्टार दागे थे। सेना ने करीब नौ बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर मोर्टार दागे।

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा Pak
सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार बार मुंह की खाने के बाद भी वो भारतीय जवानों के खिलाफ नई-नई साजिश रचता रहता है। कभी वो एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करता है तो कभी सेना को नुकसान पहुंचाने के लिए गोलीबारी करता रहता है। भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस साल छह अक्टूबर तक एलओसी और आईबी पर पाकिस्तान ने 3589 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। जबकि वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 3168 था।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top