रजत शर्मा ने उड़ाया अर्नब गोस्वामी का मजाक तो लोगों ने लगाई लताड़ - रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी इस समय जेल में हैं, उनका जीवन संकट में हैं, ऐसे में साथ देने के बजाय वरिष्ठ टीवी पत्रकार रजत शर्मा ने उनका ही मजाक उड़ा दिया। रजत शर्मा ने ट्वीट कर बिना नाम लिए अर्नब को झूठा बेईमान तक बता दिया। रजत शर्मा के इस ट्वीट के बाद लोग कमेंट में उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं।
इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, उसने मीडिया का मजाक उड़ाया, कैमरे पर झूठ बोला, फर्जी लोकप्रियता बटोरा अब चाहता है कि मीडिया और सुप्रीम कोर्ट उसकी मदद करें। रजत ने अपने ट्वीट के लास्ट में Mr Trump लिख दिया ताकि लगे कि ये ट्वीट ट्रम्प के लिए था लेकिन लोग रजत शर्मा की चलाकी तत्काल पकड़ लिए।
आपको बता दें कि अलीबाग क्वारंटाइन सेंटर से जब मुंबई पुलिस अर्नब को तलोजा जेल जा रही थी तो अर्णब ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से मदद की गुहार लगाई थी, रजत शर्मा अब इसी का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल अर्नब गोस्वामी पत्रकारिता के करियर में रजत शर्मा से काफी जूनियर है, इसके बाबजूद अर्नब ने पत्रकारिता में रजत शर्मा को काफी पीछे छोड़ दिया, रजत शर्मा का चैनल इंडिया टीवी अर्नब गोस्वामी के चैनल के सामने कुछ भी नहीं है और इसी कारण रजत शर्मा अर्नब गोस्वामी से इतना जलन दिखा रहे हैं। देश विदेश की खबरें और मज़ेदार लेख के लिए यहाँ क्लिक करें साथ में हमें फॉलो करना न भूलें।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment