
टीवी चैनलों के एक्जिट पोल धवस्त, एनडीए को रुझानों में बहुमत, पिछडा महागठबंधन - बिहार चुनावों के रुझानों में घंटेभर में दो सरकारें बनती दिखीं। सुबह 9 बजे महागठबंधन को 120 सीटों पर आगे चल रही था और NDA 90+ सीटों पर था। 10 बजते-बजते तस्वीर बदल गई। अब NDA बढ़कर 124 और महागठबंधन घटकर 107 पर पहुंच चुका है।
तीन फेज में हुए चुनाव में 7.34 करोड़ वोटरों में से 57.05% ने वोटिंग की। 2015 में 56.66% वोटिंग हुई थी। इस बार 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,362 पुरुष, 370 महिला और 1 ट्रांसजेंडर है।
अपडेट्स…
लालू यादव के बेटे तेजस्वी राघोपुर से आगे और हसनपुर में तेज प्रताप पीछे चल रहे हैं।
मधेपुरा से उम्मीदवार पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
बिहारीगंज सीट से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी दूसरे नंबर पर चल रही हैं।
यहां से जदयू के निरंजन मेहता बढ़त बनाए हुए हैं।
बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा आगे चल रहे हैं।
लोजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है।
परसा से जदयू के चंद्रिका राय और इमामगंज से हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी
पीछे चल रहे हैं।
प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया बांकीपुर और बिस्फी दोनों सीटों पर पीछे चल रही हैं।
VIP के मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट पर आगे चल रहे हैं।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार मोहम्मद रुक्नुद्दीन बायसी सीट से आगे चल रहे हैं।
जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment