­

Wednesday, November 18, 2020

सात दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीत सत्र, विधायकों ने भेजे सवाल

loading...


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने राज्य विधानसभा सचिवालय को सवाल भेजने शुरू कर दिए हैं। ये सवाल प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाएंगे। मंगलवार तक विधायकों की ओर से करीब 35 सवाल सचिवालय को भेज दिए गए थे। परंपरा के अनुसार यह सत्र तपोवन धर्मशाला में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश की तेरहवीं विधानसभा का यह दसवां सत्र सात दिसंबर को शुरू होगा और 11 दिसंबर तक चलेगा। सात दिसंबर को सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होगी। हिमाचल विधानसभा सचिवालय ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी शुरुआत शोकोद्गार से होगी। 10 दिसंबर को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 11 दिसंबर को सत्र का समापन होगा।

इस बीच प्रश्नकाल में विपक्ष ने सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी कर ली है, जिसके लिए कोरोना वायरस के अलावा विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। सत्ता पक्ष के विधायक सरकार की नीतियों और योजनाओं से संबंधित सकारात्मक प्रश्न भी पूछ रहे हैं। इसी तरह से विधायक अपने-अपने हलकों की योजनाओं से संबंधित सवाल भी पूछेंगे। इन सवालों के जवाब विभागों की ओर से तैयार किए जा रहे हैं। विधायकों को सत्रारंभ से करीब 15 दिन पहले यह सवाल विधानसभा सचिवालय को भेजने होते हैं। सचिवालय इन्हें आगे विभागों को भेजता है। 

मानसून सत्र की तरह ही सीमित लोगों का होगा प्रवेश  कोरोना काल में जिस तरह से मानसून सत्र के दौरान सीमित लोगों का ही सदन में प्रवेश रहा, उसी तरह शीतकालीन सत्र में भी यही व्यवस्था हो सकती है। मीडिया कर्मियों और अन्य लोगों की भी सीमित एंट्री ही हो सकती है। आम लोगों के परिसर में आने पर भी रोक रह सकती है। इस बारे में विधानसभा सचिवालय की ओर से जल्दी ही निर्देश जारी किए जा सकते हैं। 



from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top