­

Friday, November 6, 2020

हैवानियत से हिला देश: फोड़ी महिला की आंख, सड़क पर पड़ी तड़पती रही बेचारी

loading...



पुणे। महराष्ट्र के पुणे में इंसानियत को तार-तार कर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक महिला द्वारा छेड़खानी का विरोध करना उसके लिए जान की कुर्बानी का सबब बन गया। महिला के विरोध करने पर कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। फिर लोगों ने महिला की एक आंख हैवानों का रूप धारण करते हुए फोड़ दी, और दूसरी आंख पर भी गंभीर चोटें दी। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि एक आंख के फोड़े जाने की वजह से दूसरी आंख की रोशनी भी जा सकती है।

महिला शौच के लिए बाहर गई हुई
ऐसे में पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर महिला पर हमला करने वाला अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक राहुल दास ने बताया कि ये घटना मंगलवार रात की है। यहां के शिरुर तहसील के एक गांव की महिला के साथ वारदात हुई है।

मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मजदूरी करने वाली यह महिला शौच के लिए बाहर गई हुई थी। उसी वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर हमला किया। ऐसे में अधिकारी ने बताया कि विरोध के दौरान आरोपी ने महिला की आंखें जख्मी कर दीं और वहां से फरार हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक, हमले में महिला ने एक आंख खो दी है जबकि दूसरी भी जख्मी है।

पीड़ित महिला के बयान दर्ज
वहीं पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिया हैं। अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए पूछताछ चल रही है। आगे पुलिस ने कहा है कि अगर कोई चश्मदीद हो, तो वह सामने आकर आरोपी को पकड़ने में पुलिस की मदद करे। फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top