­

Thursday, November 5, 2020

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर कंगना रनौत और जयराम ठाकुर ने जताई आपत्ति- कहा…..

loading...

 

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गोस्वामी पर एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

इसके साथ ही कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडिओ शेयर किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कंगना रनौत ने वीडिओ में कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आपने आज अर्नब गोस्वामी के घर में जाकर उनको मारा है, उनके बाल नोचे हैं, उनपर हमला किया है, कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगे आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।

उधर, ट्विटर में हिमाचल प्रदेश के सीएम जय़राम ठाकुर ने लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मीडिया ग्रुप @Republic_Bharat के पत्रकार अर्नब गोस्वामी की इस तरह गिरफ्तारी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ एवं स्वतन्त्र पत्रकारिता पर किए इस हमले की घोर निंदा करता हूँ।मीडिया की आवाज को दबाना लोकतंत्र पर कुठाराघात है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top