­

Saturday, November 7, 2020

मिलिए कलयुग की सावित्री से जो यमराज से भी छीन लाई अपना सुहाग, पति के लिए दे दी अपनी……

loading...





मिलिए कलयुग की सावित्री से जो यमराज से भी छीन लाई अपना सुहाग, पति के लिए दे दी अपनी…… औरतें व्रत-त्यौहार रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ करती है। उनकी जुबान पर यह प्रार्थना भी रहती है कि उनकी उम्र भी सुहाग को लग जाए लेकिन वे सदा सुहागिन रहे। महिलाएं एेसा कहती भी नहीं है वे अपने सुहाग के लिए खुद की जान भी दांव पर लगा देती है।

बोला गांव की चंद्रा ने अपने चांद (पति) को बचाने के लिए अपनी कीडनी दे दी और अब दोनों पति-पत्नी एक-एक किडनी के सहारे जिंदगी जी रहे है। बोला गांव के राशन डीलर चुतराराम 2008 में बीमार हुए। अहमदबाद में जांच करवाई तो दोनों किडनी फेल बताई। इसके बाद डायलिसिस पर आ गए और किडनी ट्रांसप्लांट ही उनकी जिंदगी बचाने का जरिया था। पत्नी चंद्रादेवी को पता चलते ही तुरंत तैयार हुई और अपनी कीडनी दे दी।

2008 से अब तक दोनों पति पत्नी एक-एक किडनी पर जी रहे है। दोनों के एक लड़का है। चुतराराम कहते है कि अपनी करवां चौथ को खुद मेरी पत्नी ने जिंदा रखा है..महिलाएं त्याग की प्रतिमूर्ति है।

10 साल के संघर्ष..पवनी की पति सेवा..

धोरीमन्ना. परिवार और पति के लिए त्याग की मिसाल है धोरीमन्ना की गरीब महिला पवनी। करीब दस साल पहले पवनी के पति चनणाराम के साथ दुर्घटना हुई। हमाली(पत्थर उठाने वाला ) चनणाराम के हाथ पांव ने काम करना बंद कर दिया और उसका बोलना भी बंद।

बिस्तर पर आ गए चनणाराम के छह बेटियां और दो लड़के थे। पिता बादराराम को लकवा हो गया और मां भी बीमार। एेसे हालात में पत्नी पवनी ने घर को संभालने लगी। खेती की जमीन और मजदूरी के सहारे पति की सेवा में जुटी है।

दस साल से पति की सेवा का रही पवनी कहती है कि सरकारी योजनाएं और मदद उनके द्वार तक कम ही पहुंची है लेकिन वह अपने सुहाग के साथ जी रही है,यह उसके लिए काफी है। वह करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

देश की रक्षा पहला धर्म

बीएसएफ बाड़मेर की 115 वीं बटा”लियन में 06 महिलाएं कार्यरत है। इनमें से दो बाहर के राज्यों से और चार स्थानीय है। करवां चौथ का व्रत रखने वाली इन बीएसएफ की महिलाओं का कहना है कि उनके लिए देश की रक्षा प्रथम है। हिमाचली खबर निर्मला कहती है कि व्रत-त्यौहार पर मन से प्रार्थना करते है कि पति की लंबी उम्र हों…देश की रक्षा पहला कत्र्तव्य है। वो कहती है कि हम तो यहां है, सीयाचीन में जो जवान है उनके घर पर भी तो महिलाएं आज करवां चौथ कर रही है। मज़ेदार खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें 


ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top