
‘तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश, चीन ने बंदर-सूअर को मिलाकर बना दी नई प्रजाति, दुनिया हैरान’ अजीब तरह के अविष्कारों से कई तरह की जानकरी जुटाने में चीन ने कई विकसित देशों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले भी चीन ने नकली सूरज बना कर दुनिया को चौका दिया था। एक बार फिर चीन के वैज्ञानिकों ने अपनी एक नई तकनीक से दुनिया के लोगों को हैरान कर दिया है। इस बार चीन ने बंदर और सूअर के जीन से एक नई प्रजाति का जानवर पैदा करवाया है। जिसको ‘बंदर-सूअर प्रजाति’ का नाम दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार सूअर के दो बच्चों के दिल, जिगर और त्वचा में बंदर के ‘टिश्यू’ मौजूद हैं। सूअर के ये दोनों बच्चे स्टेट सेल और प्रजनन जीव विज्ञान की स्टेट प्रयोगशाला में पैदा हुए थे, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही दोनों की मौत हो गई। रिपोर्ट अनुसार, बीजिंग की स्टेट सेल की प्रमुख प्रयोगशाला और प्रजनन जीव विज्ञान के वैज्ञानिकों की मानें तो यह पूरी तरह से बंदर-सूअर की पहली रिपोर्ट है। वैज्ञानिकों ने अनुसार बताया गया है कि, पांच दिनों के पिगलेट भ्रूण में बंदर की स्टेम कोशिकाएं थीं। इस तरह के शोध से पता चला है कि कोशिकाएं कहां समाप्त हुई हैं।
लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों बंदर-सुअर की मौत क्यों हुई। वैज्ञानिकों के अनुसार इनकी मौत IVF प्रक्रिया में किसी तरह की प्रॉब्लम की वजह से हुई है। यह प्रयोग स्पैनिश वैज्ञानिक युआन कार्लोस इजिपिसुआ बेलमोंटे के दो साल पहले किए गए प्रयास को देखते हुए किया है।
रिपोर्ट में बताया गया कि तांग हाई और और उनकी टीम ने जुआन कार्लोस की सोच को ही आगे बढ़ाया और आनुवंशिक रूप से संशोधित बंदर कोशिकाओं को 4,000 से अधिक सूअर भ्रूणों के अंदर डाला गया। जिसके बाद पैदा हुए सूअर के बच्चों में से केचल दो हाइब्रिड थे। इनके दिल, जिगर, फेफड़े और त्वचा के ऊतक आंशिक रूप से बंदर कोशिकाओं से मिलकर बने हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी 2017 में सैन डिएगो के सल्क इंस्टीट्यूट में भी एक मानव-सूअर भ्रूण भी बनाया गया था, लेकिन 28 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई थी।
देश विदेश की खबरें और मज़ेदार लेख के लिए यहाँ क्लिक करें साथ में हमें फॉलो करना न भूलें।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment