
लड़कियों के हॉस्टल में चेकअप के लिए आता था डॉक्टर, एक दिन लड़की ने बताया उसका बड़ा सच - छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर लड़कियों के हॉस्टल में आया करता था। वो उनका चेकअप करने आता था। हालांकि एक दिन उस चिकित्सक का बड़ा सच सबके सामने आ गया। इस सच को वहीं की एक युवती ने बताया। आइए जानें वो सच क्या था।
रायपुर के हॉस्टल का है मामला
सरस्वती नगर पुलिस के पास 14 जनवरी को रायपुर के दिव्यांग हॉस्टल का हैरान करने वाला केस सामने आया। इस हॉस्टल में टिकरापारा की 21 साल की युवती भी पिछले चार साल से रह रही थी। उसने पुलिस को बताया कि वहां आने वाला डॉक्टर अजय साहू उसका शोषण करता था।
युवती ने बताया कि वहां पर अजय साहू को दिव्यांग युवतियों की फिजियोथेरेपी के लिए रखा गया था लेकिन उसने झांसा देकर जनवरी 2018 में उसका रेप कर दिया था। इसके बाद से नवंबर तक वो उसका रेप करता रहा। हालांकि डर और बदनामी की वजह से चुप थी। आखिरकार उसने अपने परिजनों को ये बात बताई। इसके बाद उसके परिजन पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच कर रही है। शिकायत के बाद से ही अजय फरार चल रहा है। देश विदेश की खबरें और मज़ेदार लेख के लिए यहाँ क्लिक करें साथ में हमें फॉलो करना न भूलें।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment