­

Tuesday, November 24, 2020

हिमाचल में अब 50 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के साथ चलेंगी बसें

loading...

  

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 33 हजार को भी पार कर गया है। वहीं प्रदेश में सात हजार से ज्यादा एक्टिव कैसे हैं। दूसरी तरफ अब तक 500 से ज्यादा मरीज कोरोना महामारी के चलते अपनी जान गवा चुके हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार भी अब गंभीर हो गई है।

सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश में अब हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसे 50% ऑक्युपेंसी के साथ ही चलेंगी। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि 15 दिसंबर तक यह नियम लागू रहेंगे। यानी कि 15 दिसंबर तक 50% ऑक्युपेंसी के साथ ही एचआरटीसी व निजी बसें चलेंगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। वही कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिसके चलते प्रदेश सरकार अब किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी बसों में 15 दिसंबर तक 50% ऑक्युपेंसी के साथ चलाने का निर्णय लिया है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top