­

Thursday, November 5, 2020

नाहन सहित बुधवार से प्रदेश के 21 रूटों से दिल्ली के लिए होगी बस सेवा शुरू

loading...

 

दिल्ली सरकार ने हिमाचल गवर्नमेंट को भेजिए sop की प्रतिलिपि , ड्राइवर कंडक्टर करेंगे सवारियों की थर्मल स्कैनिंग, 50% सवारियों के साथ शुरू होगी दिल्ली के लिए बस सेवा

करीब 8 महीनों के बाद हिमाचल से दिल्ली के लिए प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को दिल्ली तक बस सेवा बहाल करने के लिए एस ओ पी की प्रतिलिपि भेज दी है।

अब हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कल यानी बुधवार से प्रदेश के 21 रूटों से दिल्ली के लिए बस जारी गाइडलाइन के अनुसार शुरू करने जा रहा है। नाहन से दिल्ली के लिए सुबह 6:30 पर बस दिल्ली के लिए रवाना होगी तथा वापसी 3:00 बजे के आसपास होगी।

प्रदेश पथ परिवहन निगम प्रबंध निदेशक द्वारा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है जिसके अनुसार दिल्ली जाने वाली प्रत्येक बस को सेनीटाइज किया जाएगा। अड्डा प्रभारी सैनिटाइजेशन का सर्टिफिकेट भी जारी करेगा। सर्टिफिकेट को दिल्ली बस अड्डा में प्रवेश के दौरान गेट पर दिखाना भी होगा।

सूचना में यह भी बताया गया है कि चालक व परिचालक का यह भी दायित्व होगा कि बस में बैठने वाली सवारी की थर्मल स्कैनिंग अवश्य की जाए। इसके अलावा चालक परिचालक को यदि किसी भी सवारी में कोविड-19 लक्षण दिखाई देते हैं तो दिल्ली अड्डा प्रबंधन को सूचित करना होगा।

जारी सूचना के अनुसार 15 नवंबर तक दिल्ली जाने वाली बस सेवाओं में केवल 50 फ़ीसदी ही यात्री लाने ले जाने का प्रावधान रखा गया है। चालक परिचालक को अपनी बस में प्रत्येक सवारी के मुंह पर मास्क लगाया जाना भी सुनिश्चित करना होगा। बिना मास्क के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा चालक परिचालक को यह भी प्रयास करना होगा की यात्रा करने वाली सवारी कम से कम सामान लेकर आए।

दिल्ली सरकार ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को यह भी कहां है कि वह दिल्ली आने वाले वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट भी साथ में दें। दिल्ली से चलते हुए चालक परिचालक दिल्ली अड्डा प्रबंधन से गाड़ी को सैनिटाइज भी करवाएंगे।

अब आपको बता दें कि रोडू से दिल्ली रात्रि सेवा बस का डिपार्चर समय रात को 1:00 बजे रखा गया है यह बस दिल्ली से 16:50 पर वापसी करेगी। मंडी से दिल्ली बस रात्रि सेवा के तहत 21:00 बजे रात को और इसकी वापसी दिल्ली से 21:12 पर होगी। इसी प्रकार रामपुर दिल्ली, रिकांग पिओ वाया चंडीगढ़ आईएसबीटी कश्मीरी गेट को भी चलाया गया है।

नालागढ़ से दिल्ली बैजनाथ डिपो की जोगिंदर नगर गुड़गांव सोलन डिपो की शिमला दिल्ली, देहरा की धर्मशाला दिल्ली कुल्लू की मनाली दिल्ली, चंबा यूनिट की चंबा दिल्ली वाया पठानकोट उन्ना chandigarh-ambala होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। पालमपुर यूनिट से पालमपुर दिल्ली वाया कांगड़ा होते हुए दिल्ली जाएगी। पठानकोट यूनिट की बात पठानकोट दिल्ली वाया जसूर तिलवाड़ा अंबाला चंडीगढ़ यह बस रात को पठानकोट से 16:55 पर दिल्ली के लिए चलेगी।

परमाणु यूनिट की बात परमाणु चंडीगढ़ मनाली दिल्ली परमाणु यह बस परमाणु से 18:15 पर चलेगी। कुल्लू यूनिट की बस मनाली दिल्ली यह बस दिन में मनाली से 5:45 पर डिपार्चर होगी। सरकाघाट दिल्ली बस सरकाघाट से दिल्ली के लिए दिन में 440 पर डिपार्चर होगी। इसी प्रकार बिलासपुर यूनिट की बस धानी पोखर से मुरथन दिल्ली शुरू हो गई है।

हमीरपुर अहादेवी रूट बस सेवा दिल्ली के लिए भी शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार शिमला दिल्ली वाया सोलन चंडीगढ़ बस यह बस शिमला से 17:15 पर दिल्ली के लिए डिपार्चर होगी। नाहन से दिल्ली के लिए बस सेवा 6:30 पर सुबह रवाना होगी कि लोंग डिविजन की बस केलांग से दिल्ली के लिए शाम को 6:30 पर केलांग से रवाना होगी।

यहां यह भी बता दें कि अधिकतर बस दिल्ली के लिए रवाना हो रही है उनका वही पुराना समय रखा गया है। बरहाल दिल्ली सरकार ने नियमों के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार को दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल करने के लिए आदेश भी कर दिए हैं। देखना यह होगा कि 50 परसेंट रिजर्वेशन के साथ दिल्ली के लिए बस सेवा बहाली कितने घाटे और कितने फायदे का सौदा होगा।

उधर आरएम नाहन राशिद शेख ने पुष्टि करते हुए बताया कि कल यानि बुधवार से दिल्ली के लिए बस सेवा पुराने समय पर शुरू करी जा रही है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top