
शहर के कैफे मार्ग पर चौगान-1 के निकट अचानक आग लग गई। इससे चारों तरफ धुआं उठने लगा। आग की लपटों को देख अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को साढ़े 3 बजे यहां झाडिय़ों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें हवा बंगलू तक पहुंच गईं। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि कोई भी व्यक्ति उस आग को बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके कारण चारों ओर धुंआ फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि किसी ने धूम्रपान करते समय माचिस की तीली यहां फैंक दी थी। इससे झाडिय़ों में आग लग गई। आग लगने से जहां पर्यावरण को नुक्सान हो रहा है, वहीं कई जीव जन्तु व वन संपदा जलकर राख हो रही है। इससे पहले भी शहर के आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment