नई दिल्ली: दही के साथ कुछ लोग कुछ भी मिलाकर खा लेते हैं। ऐसा करना कई बार स्वादिष्ट तो होता है लेकिन क्या आपको पता है कई बार ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। जैसे कि दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर खूब चाव से खाते हैं। वहीं कुछ लोग दही के साथ दूध का सेवन करते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए दही के साथ प्याज को खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है। साथ ही जानिए कि दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
दही में प्याज डालकर तो आप बड़े चाव से खाते हैं लेकिन ये चाव आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहा है क्या आप ये जानते हैं। दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। दही ठंडा होता है जबकि प्याज की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों को अभी तक एक साथ खा रहे थे तो तुरंत छोड़ दें।
दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं
आम और दही
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।
उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है।
मछली और दही
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।
तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment