
हिन्दू धर्म शास्त्रोंं में दिशा का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाओ की दशा का भौतिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिसका ध्यान मनुष्य को अपनी रोजमर्रा के जीवन में अवश्य करना चाहिए। इससे ना सिर्फ व्यक्ति विशेष बल्कि परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में वताया गया है, जीवन में किसी तरह की दिक्कत न आएं इसके लिए हम अपने घर की चीजों को सही स्थान पर रखना सबसे उचित होता है। आइए जानते हैं कौन सी दिशा शुभ होती है और कौन सी दिशा अशुभ होती है कूड़ादान रखने के लिए।
घर के अंदर सुख-शांति बनी रहे उसके लिए हमें घर के अंदर कौन सा सामान किस जगह रखना चाहिए इसका ज्ञान होना जरूरी है। घर के अंदर कूड़ा रखने का भी एक सही स्थान होना चाहिए। कई बार गलत जगह पर कूड़ा रखने से इसका असर गलत पड़ता है। वास्तु नियमो के मुताबिक गलत दिशा में कूड़ा इक्क्ठा होने पर धन हानि की आशंका प्रबल होती है।
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी उत्तर दिशा में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रह रहे लोगों को नुकसान होता है। परिवार में अशांति व गृह कलेश बना रहता है। साथ ही पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप इसे तुरंत वहां से हटा दें।
शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा को लक्ष्मी की दिशा भी कहते हैं। ऐसी जगह पर कूड़ा रखने से परेशानी आती है और धन की हानि भी होती है। घर में लक्ष्मी का निवास नहीं रहता है। माना जाता है, जिस घर पर गंदगी का वास होता है उस घर माँ लक्ष्मी का निवास नहीं होता है। इसलिए कूड़ा रखते बक्त दिशा का ध्यान जरूर रखे।
वास्तु नियमो के मुताबिक मनुष्य के रोजगार वृद्धि व धन हानि और लाभ सभी पर वास्तु का प्रभाव बना रहता है। ऐसे में मनुष्य को दिशाओ का ध्यान रखते हुए प्रत्येक चीज को उसके उचित स्थान पर रखना चाहिए। घर हो या फिर दुकान कूड़े का स्थान घर से बाहर पश्चिम दिशा में रखे। जिससे धनार्जन का सुगम आगमन हो सके।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं और बार-बार कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो एक बार अपने घर के अंदर कूड़ेदान का स्थान जरूर देख लें। कंही आपकी तरक्की में घर में मौजूद कूड़ेदान तो अवरोध पैदा नहीं कर रहा है। क्यूंकि सफलता के लिए दिशाओ का उचित ध्यान रखना बेहद कारगार साबित होता है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment